भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर हैं। उनके दौरे का विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया है। पार्षद मनीष यादव के साथ कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के लिए पहुंच रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने कहा की भ्रष्टाचार व आराजकता में डूबी हुई कांग्रेस सरकार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और उनकी सक्रियता से डर लगने लगा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डरेंगे नही बल्कि और भी मजबूती के साथ सरकार को गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे।
आपको बता दे की आज रिसाली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले है उससे पूर्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विक्की सोनी, मनीष यादव और बॉबी दास को भट्टी थाने में बैठा लिया गया है।