दुर्ग में टोनही के नाम पर घर घुसकर मारपीट: महिला के घर जाकर करने लगा मारपीट, कहा-पत्नी को अभी ठीक कर, नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा

भिलाई। आज भी गांवों में अंधविश्वास के नाम पर प्रताड़ना और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। लोग अंधविश्वास में आंख मुंदकर भरोसा कर रहे हैं।

ताजा मामला जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का आया है। जहां टोनही प्रताड़ना के नाम पर महिला व उसके घर में मारपीट की है। महिला को टोनही कहने लगा और मारपीट करने लगा।

जानकारी के मुताबिक, घटना की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 294,506,टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4.5 के तहत कार्रवाई की गई है।

जेवरा-सिरसा पुलिस ने बताया कि ग्राम करंजा भिलाई निवासी नारायण दास मानिकपुरी की पुत्री आरती मानिकपुरी अस्वस्थ होने से उसका निधन हो गया।

जिसका दशगात्र 2 फरवरी को था। दशगात्र कार्यक्रम में गांव के लोग भी पहुंचे थे। ग्राम करंजा निवासी राजू उर्फ विक्की पीड़िता के घर में घुसकर खाना खाते समय हाथ को पकड़कर गांव के गली में खीचते हुए अश्लील गली-गलौज कर मारपीट करने लगा।

राजू उर्फ विक्की ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी गोमती को ठीक कर, तू ही जादू टोना की है। यह बात बोलकर पीड़िता को नारायण दास के घर ले गए।

गांव की दूसरी वृद्ध महिला को भी राजू उर्फ विक्की ने हाथ पकड़कर गांव के गली से खीचते हुए नारायण दास के घर ले गया। बोलने लगा कि तुम दोनों ने मेरी पत्नी को जादू टोना किये हो। उसे ठीक कर दो। राजू उर्फ विक्की ने टोनही शब्द प्रयोग कर महिलाओ को शाररिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...