भिलाई में पुजारी ने किया दुष्कर्म: पूजा करने घर आता था, अपनी बातों में फंसाकर करता रहा रेप…FIR के बाद पड़ोसी राज्य से पुलिस ने पकड़ा

भिलाई। राह चलते किसी साधू पर विश्वास करना पैरों में कुल्हाड़ी मारने वाली कहावत चरितार्थ को कर सकती है। भिलाई थाना क्षेत्र नगर तीन माह पहले ऐसा ही वाक्या पेश आया था। राह चलते भगवा वस्त्र धारण करने वाले साधू पर भरोसा करना एक महिला को भारी पड़ गया। घर में पूजा कराने के दौरान साधू ने महिला में से नजदीकी बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी पुजारी को उज्जैन मध्यप्रदेश में भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर यहां लाने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी ने घर में पूजा कराने के दौरान महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर चिकनी-चुपड़ी बातों से प्रभावित कर दैहिक शोषण करता रहा।

आरोपी को दबोचने भिलाई नगर पुलिस की एक टीम को उप निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में उज्जैन भेजा गया। इस टीम ने आरोपी दीपक त्रिवेदी पिता कैलाश त्रिवेदी ( 35 वर्ष) निवासी लबाईचा, थाना इंगोरिया जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के मुताबिक आरोपी दीपक त्रिवेदी मूलत: उज्जैन मध्यप्रदेश का रहने वाला है। भिलाई नगर क्षेत्र में उसका आना जाना था। इसी दौरान प्रार्थिया महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने उसे अपने घर में पूजा कराने के लिए बुलाया। आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा।

12 अक्टूबर 2021 को महिला ने थाने आकर दीपक त्रिवेदी घर में पूजा कराने के दौरान महिला से किया दैहिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर धारा 376, 376, 2377, 338, 506 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया था।

दुर्ग पुलिस महिला संबंधी लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण पर जोर दे रही है। पुलिस टीम को उज्जैन भेजकर बलात्कार के आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है। एसएसपी बद्री नारायण मीणा महिला संबंधी मामलों में कोताही नहीं बरतने की अपील भावना से महकमे के अधिकारी-कर्मचारियों को लगातार अवगत कराते रहे हैं।

एएसपी शहर संजय ध्रुव और सीएसपी भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी ने महिला संबंधी अपराध के खिलाफ पुलिस की संजिदगी को बखूबी प्रदर्शित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...