मोबाइल तोड़ने का बदला मर्डर करके लिया: एक घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने हत्यारे “मिर्ची” को पकड़ा…मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

भिलाई। आजकल मामूली बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। लोग हत्या तक में उतारु हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले के धमधा के पास दारगांव का सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे को दुर्ग पुलिस ने एक घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया।

आईपीएस प्रभात कुमार ने बताया कि, इस मामले में निखिल बंजारे है। निखिल के पिता का नाम उत्तम बंजारे है। वह 20 वर्षीय था। सतनामी पारा ग्राम दारगांव का रहने वाला था। 10 मई की सुबह तकरीबन 8.30 बजे सुक्खी के घर के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी मुकेश मिर्ची पिता मेहेत्तरु मिर्ची 23 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया। आईपीएस प्रभात ने बताया कि, 9 मई की शाम आरोपी मुकेश मिर्ची का मृतक निखिल बंजारे से वादविवाद लड़ाई झगड़े हुआ था। जिसमें मृतक द्वारा आरोपी का मोबाइल तोड़ दिया गया।

जिसके कारण आरोपी ने आज 10 मई को मृतक निखिल के सिर में पत्थर से मार कर हत्या कर दी है। धमधा पुलिस ने एक घंटे के भीतर चुस्ती और तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी ने मोबाइल तोड़ने का बदला हत्या करके लिया। पत्थर से सिर पर किया वार।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...