सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत परिवार के 4 लोगों की मौत: सीएम भूपेश ने प्रकट किया दुख

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर सहित उनके परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। इस दुर्घटना में अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...