पत्नी को Reels बनाने से रोकना पति को पड़ गया भारी, हो गया मर्डर: love marriage के बाद भी था महिला का अफेयर, प्रेमी और दो सालियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी को Reels बनाने से रोकना पति को पड़ गया भारी, कर दिया मर्डर

क्राइम डेस्क। बिहार के बेगूसराय में रील्स बनाने से रोकने पर पति की हत्या के मामले में अब पुलिस ने महेश्वर राय की पत्नी रानी, रानी के प्रेमी और दो सालियों को हिरासत में लिया है. रानी के पति महेश्वर कुमार राय की हत्या की वारदात में नया खुलासा भी हुआ है.

दरअसल महेश्वर और रानी ने भी 6-7 साल पहले लव मैरिज की थी. महेश्वर काम के सिलसिले में कोलकाता में रहने लगा जिसके बाद ससुराल में रानी का एक लड़के से अफेयर शुरू हो गया.

शादी के बाद भी था पत्नी का अफेयर
लड़के से अफेयर के बाद ससुराल में विवाद होने पर रानी मायके में रहने लगी और वहीं इंस्टाग्राम रील्स बनाने लगी. इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की वजह से उसकी दोस्ती कई अन्य लड़कों से भी हो गई. इसके बाद रानी उन लड़कों से भी बातें करने लगी जिसको लेकर उसका पति महेश्वर नाराज रहता था.

दूसरे लड़कों से बात करने का विरोध करता था पति
इसी दौरान जब महेश्वर अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा था तो वहां रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिली थी. बताया जा रहा है कि जब महेश्वर ससुराल गया तो वहां भी रील्स वीडियो बनाने और दूसरे लड़कों से बीतचीत करने को लेकर विवाद हुआ था.

रील बनाने और प्रेम प्रसंग का विरोध करना ही महेश्वर राय को भारी पड़ गया. जानकारी के मुताबिक पत्नी रानी ने अपने प्रेमी और दो बहनों रोजी कुमारी, सुनीता कुमारी के साथ मिलकर साजिश के तहत उसे फोन कर घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

साजिश के तहत पति को ससुराल बुलाया
महेश्वर की हत्या की जानकारी उसके परिवार को तब हुई जब रात को कोलकाता से उसके भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया. शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था.

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रानी कुमारी टिकटॉक और रील्स विडियो बनाने का विरोध करने पर पत्नी और ससुराल वालों ने ही महेश्वर की फांसी लगाकर हत्या कर दी. अब इस मामले में पुलिस ने महेश्वर की पत्नी, उसके प्रेमी समेत दो सालियों को भी हिरासत में लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...