छत्तीसगढ़ में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: पुलिस ने रेड मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का किया भंडाफोड़… 1 दलाल और 8 युवती पकड़ी गई; नेपाल की भी लड़की मिली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़े जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाशकिया है। मिली जानकारी के अनुसार मोपका के गुलाब नगर स्थित एक मकान पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में एक युवक और आठ युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। लंबे समय से इलाके में जिस्मफरोशी के अवैध धंधे की शिकायतें आ रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह रेड की।

पुलिस ने मोपका चौकी क्षेत्र में दबिश देते हुए एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नेपाल, बिहार और छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और स्थानीय लोगों में भय का कारण बन गया था। मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को ऐसे अवैध धंधों के बारे में जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...