पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की दी चेतावनी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले ही एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है।

इस बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी के लिए मजबूर होने की बात कही है। पीड़िता न्याय की गुहार लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी।

इस मामले में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक आरक्षक ने अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी की है। युवती का कहना है कि उसे झांसा देकर शादी की गई। इस आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और जांच जारी है। वहीं मामले में एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...