दुर्ग में पुलिस आरक्षक की पिटाई: शराब दुकान के संचालक और उसके साथियों ने पाइप-डंडे से जमकर पीटा

दुर्ग। जिले में ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना 15 दिसंबर की रात की है। शराब अहाते के संचालक और उसके साथियों ने मिलकर आरक्षक मोहम्मद कैफ (23 साल) की पिटाई की है। मामला सुपेला थाना के चौकी स्मृति नगर क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरक्षक ने शराब भट्टी के पास बाथरूम किया था, जिसके विरोध में संचालक ने उन्हें पीटा और जेब में रखे ढाई हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित आरक्षक मोहम्मद कैफ दुर्ग के हरिनगर कातुल बोर्ड का रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे वह हरिनगर स्थित अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान प्रथम बटालियन भिलाई गेट के सामने स्थित देशी-अंग्रेजी शराब भट्टी के पास उसे बाथरूम जाने के लिए रुकना पड़ा। उसी समय शराब भट्टी के अहाते का संचालक करण सिंह और उसके कुछ साथी वहां पहुंचे और मारपीट की।

पीड़ित ने मामले में बताया कि अहाता संचालक करण सिंह और उसके साथियों ने वहां बाथरूम करने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद करण सिंह ने अपने हाथ में रखे स्टील के पाइप से और उसके साथियों ने लकड़ी की बल्लियों से उन्हें मारा।

मारपीट के दौरान आरक्षक कैफ की जेब में रखे 2500 रुपए भी आरोपियों ने जबरन निकाल लिए। पुलिस ने आरक्षक की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

घटना में पुलिस आरक्षक मोहम्मद कैफ के सिर और बाएं कंधे में चोट आई है। अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने दोस्तों विनोद सिंह और शेख शुहेल को दी। दोनों दोस्त उसे लेकर चौकी स्मृति नगर पहुंचे, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में गंभीरता बरतते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...