दुर्ग में पुलिस ने नष्ट किया 3 करोड़ का ड्रग्स और शराब: BSP में जलकर खाक हुआ 1 टन गांजा… डैम के पास दफनाया गया शराब की शीशियां

दूर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने 03 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है। दुर्ग रेंज केजिला दुर्गबालोद और बेमेतरा के 141 मामलों के 989 किलोग्राम से अधिक गांजा भिलाई स्टील प्लांट में भस्म किया गया। 11 लाख से अधिक की नशीली टैबलेट और कैप्सूल एवं सिरफ को किया गया नष्ट।

पुलिस मुख्यालयछत्तीसगढ़ के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जप्त मादकपदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। 20, अगस्त मंगलवार को थाना भिलाईभट्ठी क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के भस्मीकरण उपकरण में जलाकर तथा थाना नेवईभिलाईजिला दुर्ग केक्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा डैम के पास स्थान में ट्रिपोलाइडेन सिरप, 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल करगड्ढा खोद कर गड्ढा मे दबा (पाटकर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। 

कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है। दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है।  जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है  जिसमें गांजा–  989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधाहीरोइन 170.220 ग्रामब्राउन शुगर 225.764 ग्रामटैबलेट 11,91,314 नग,  कैप्सूल 4200 नगसीरप 9440 शीशी थे।

उपरोक्त नस्तीकरण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्गपुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्लापुलिसअधीक्षक बालोद एस आर भगतअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौरडीएसपी पनिकराम कुजूरडीएसपी शिल्पा साहूसीएसपी सत्य प्रकाश तिवारीडीएसपी सतीश ठाकुरनन्द कुमार पटेलप्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी केआलाधिकारी एवं बालोदबेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...