CG – अटल आवास में पुलिस की दबिश, देह व्यापार के आरोप में 3 युवतियां सहित 4 गिरफ्तार

CG

कवर्धा (कबीरधाम): कवर्धा पुलिस ने शहर के घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर एक दलाल और तीन युवतियों को हिरासत में लिया।

क्या है पूरा मामला:-

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अटल आवास क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे इलाके की शांति भंग हो रही है। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।

कार्रवाई और गिरफ्तारी:

गिरफ्तार दलाल: गोलू लहरे (35 वर्ष), निवासी मिनीमाता चौक, कवर्धा।

अन्य: मौके से तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।

धारा: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 170 BNSS के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों या देह व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...