रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विपक्ष पर कसा तंज, कहा – विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वह राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में 31 जनवरी को CM विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे. इसके अलावा वह दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘मैं किसानों से संवाद के लिए आया हूं. दुर्ग जिले में किसानों के बीच खेतों में जाकर संवाद करूंगा. किसान मेले में हिस्सा लूंगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री से भी मुलाकात करके कृषि और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर चर्चा करेंगे.’ इस दौरान उन्होंने जी राम जी योजना के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तंज भी कसा. केंद्रीय मंत्री शिवरा सिंह ने कहा- ‘गरीबों, मजदूरों के लिए वीबी जीरामजी एक वरदान है. भूपेश बघेल कार्यकाल में एक ही सड़क को बार-बार बनाते रहते थे. अब ऐसा नहीं होगा. एक-एक पैसा गांवों के विकास में लगेगा. सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है. पहले काका-बाबा लड़ते थे, अब अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लड़ रहे हैं. बेचारा कार्यकर्ता पिस रहा है.’

छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘किसानों के बीच जाकर खेतों का भ्रमण करूंगा. किसानों से उस दौरान संवाद भी करूंगा. किसान मेला, सरकार और किसानों के बीच संवाद का सेतु है. युवाओं के मन में कई तरह के विचारों पर चर्चा करेंगे. मंत्रालय में छत्तीसगढ़ की कृषि का रोड मैप राज्य और केंद्र सरकार मिलकर तैयार करेगी. ‘

1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘PM मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है. यह बजट इसको और गति देगा.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...