भाभी, ननद और न्यूड तस्वीरें: पुलिस बोली कुछ तो शर्म करो… घिनौनी करतूत ने परिवार के उड़ा दिए होश… जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस बोली कुछ तो शर्म करो… घिनौनी करतूत ने परिवार के उड़ा दिए होश

जयपुर। जयपुर शहर की बिंदायका थाना पुलिस ने ननद-भाभी का अनोखा मुकदमा दर्ज कर और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला घरेलू है लेकिन पुलिस तक जा पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नाम की महिला को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। पूरी घटना बेहद हैरान करने वाली है। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों महिलाओं को क्लास लगाते हुए कहा कुछ तो शर्म करो, दोनों आपस में रिश्तेदार हो।

जब भाभी ने निकाल ली ननद की न्यूड तस्वीरें
बिंदायक का थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती जिसकी अभी शादी नहीं हुई, वह अपने माता-पिता, भाई भाभी और परिवार के अन्य लोगों के साथ घर में रहती है। कुछ दिन पहले उसकी भाभी लक्ष्मी ने उसका फोन गायब कर दिया। इस फोन में से उसने अपनी ननद की कुछ न्यूड पिक्चर निकाल ली और उन्हें अपने मोबाइल में अपने पास रख लिया । उसके बाद यह पिक्चर वह अपनी ननद को भेजने लगी और कहने लगी कि अगर वह रुपए नहीं देगी तो इन पिक्चर को वायरल कर देगी । ननद ने अपने परिवार और रिश्तेदारों से रूपया उधार लेकर करीब ढाई लाख रुपए अपनी भाभी को दे दिया, लेकिन उसके बावजूद भी भाभी लक्ष्मी की मांग जारी रही ।

भाभी इन न्यूड फोटोज को दूसरों को भेजने लगी
इस बीच में पैसा देना बंद कर दिया तो भाभी ने उसकी फोटो उसकी बड़ी बहन और एक रिश्तेदार को भेज दी । उसके बाद माहौल और ज्यादा खराब हो गया। ससुर ने बहु को समझाने की कोशिश की तो बहू ने कहा कि यह घर मेरे नाम कर दो और सब यहां से निकल जाओ , तब जाकर वह पिक्चर डिलीट कर देगी। मामला बढ़ा तो घर में मारपीट की नौबत आ गई। इसकी सूचना आखिर पुलिस को दी है।

फोटोज देखते ही ननद का ठनका दिमाग
पुलिस ने बहु लक्ष्मी के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अब उसे गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बिना शादीशुदा ननद अपनी भाभी की सबसे अच्छी दोस्त होती है, लेकिन यहां तो भाभी ने अपनी ननद का जीवन बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । ननद ने पुलिस को बताया यह पिक्चर उसके कुछ दोस्तों के साथ है, इन पिक्चर्स को भाभी ने वायरल कर दिया है। हिना पिक्चर के वायरल होने के बाद अब ननद का मानसिक संतुलन खराब हो रहा है ,वह बीमार हो गई है।

(कंटेंट सोर्स – hindi.asianetnews.com)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...