कोरबा के पाली हत्याकांड मामले में सियासत तेज: PCC चीफ बैज ने गृहमंत्री शर्मा से मांगा जवाब, लिखा- क्या आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर ?

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के पाली हत्याकांड मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीजेपी ने एक्शन लेते हुए पाली मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह को प्राथमिक सदस्य से हटा दिया है। दरसअल, बीती रात खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की जान चली गई थी। इसके साथ ही मंडल महामंत्री विवेक कौशल को भी हटा दिया गया है। किरण देव सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री ने हटाया है। लेकिन इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है।

रविवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सोशल मिडिया में पोस्ट कर आरोपी भाजपा नेता रौशन ठाकुर पर 50 रूपये प्रति टन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि, आरोपी स्थानीय पुलिस के संरक्षण मे हत्या करता था। गृहमंत्री विजय शर्मा से जवाब मांगते हुए कहा कि, क्या आरोपी के घर पर बुलडोजर चलेगा? क्या रौशन ठाकुर के घर ईडी सीबीआई कि टीम जाएगी। वहीं बीती रात भाजपा ने रौशन ठाकुर को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि, पाली हत्याकांड मामले में वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आठ लोगों ने सरेंडर कर दिया है। ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उसके भाई और भांजा को पुलिस ने पकड़ा है। मामले में अभी भी पाली में तनाव की बनी हुई है। यह पूरी घटना पाली थाना के अंतर्गत SECL के बुडबुड कोल माइंस की है। जहां पर शुक्रवार की रात पाली थाना में स्थित कोल माइंस में कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई। जिसमें 20-25 लोगों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...