CG में महिला कॉन्स्टेबल से ठगी : मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर 4 लाख ठगे

रायपुर। राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला कॉन्स्टेबल से ठगी करने का मामला सामने आया है. एक शख्स ने पहले तो खुद को डॉक्टर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महिला कॉन्स्टेबल से दोस्ती की. फिर एडिटिंग के जरिए कॉन्स्टेबल की अश्लील फोटो बना दी. फिर ब्लैकमेलिंग करके 4 लाख की ठगी की.

महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है. महिला ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद रायपुर में आरोपी से मुलाकात हुई थी. इस दौरान उसने दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर मारपीट भी की. इसके बाद आरोपी ने महिला कॉन्स्टेबल की फोटो एडिट करके अश्लील बना दिया और ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख रुपये वसूल लिए.

पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट पर आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया था. धीरे-धीरे बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई. काफी दिनों तक बातचीत के बाद जब महिला कॉन्स्टेबल रायपुर में आरोपी से मिली तो उसने रेप करने की कोशिश की.

महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...