प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नए अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद संस्कृति विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश
राज्य सरकार द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रभात मिश्रा को तत्काल प्रभाव से राजभाषा आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजभाषा को मिलेगा नया विस्तार
राजभाषा आयोग का मुख्य कार्य छत्तीसगढ़ी भाषा को आधिकारिक कार्यों में बढ़ावा देना और इसके प्रचार-प्रसार के लिए नीतियां बनाना है। प्रभात मिश्रा की नियुक्ति से आयोग के पेंडिंग कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version