प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने पीस ऑडिटोरियम में हर्षो उल्लास से साथ मनाया दिवाली…भिलाई सेवा केन्द्रों की निदेशिका आशा दीदी ने कहा- श्रेष्ठ कर्मों का दुआओं का खाता प्रारंभ करना है

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास, उमंग उत्साह के साथ मनाया गया।

भिलाई सेवा केन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर कहा कि रौशनी, खुशी, उमंग उत्साह का त्यौहार दीपावली महापर्व है, हम चैतन्य दीपको को दीपराज महाज्योति परमात्मा से शक्ति भर सर्व के कल्याण की भावना से निर्बल आत्माओं में शक्ति बल भरना है।

भारत में दिवाली के अवसर पर पुराना बहीखाता समाप्त कर नया बहीखाता शुरू करते हैं अर्थात हमें नया बहीखाता श्रेष्ठ कर्मों का दुआओं का खाता प्रारंभ करना है। व्यर्थ तो क्या साधारण संकल्प के ऊपर भी विजय प्राप्त करनी है। सदा जागती ज्योत बन एक दो से मधुर बोल की मिठाई, श्रेष्ठ कर्म खुशियों के फटाके फोड़ने है। ना बुझना(मायूस) होना है ना बुझाना (मायूस) करना है दूसरों को।

स्वर्णिम युग श्री लक्ष्मी नारायण का युग नया भारत आ रहा है जिससे अज्ञानता का अंधकार दूर होता है एक दूसरे को सहयोग, दिल का स्नेह है, तब सारे जग में दीपमाला सच्ची दिवाली होगी। विषय विकारों, तेरे मेरे, दुख अशांति, लड़ाई झगड़े से अनिभिग्य होंगे, तब सदा के लिए हैप्पी हैप्पी दिल की दुआ वाली हैप्पी दिवाली होगी।

डीवाईन ग्रुप के बच्चो द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारकर दीवाली की बधाई का सन्देश देकर एकता का सन्देश दिया। साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण के राज्य दरबार का मनोहारी दृश्य भी सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...