धमधा में भगवान धन्वन्तरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन; सांसद विजय बघेल और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना हुए शामिल

धमधा, दुर्ग। महामाया मंदिर संस्कृत विद्यालय परिसर धमधा में सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वन्तरी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, विशिष्ट अतिथि सुनीता राजीव गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, लाभचंद बाफना पुर्व विधायक साजा धमधा, मती पुष्पा देवी साहु सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत बेमेतरा, विमल पटेल सांसद प्रतिनिधि, पारस मल जैन, रुबी वासनिक, प्रदीप ताम्रकार, प्रसांत अग्रवाल, सानिल विनिता अग्रवाल, हरिराम साहु उपस्तिथ रहें।

धमधा छत्तीसगढ़ जन चिकित्सा कल्याण समिति के सौजन्य से दो दिवसीय 21 एवं 22 अक्टूबर को नि: शुल्क स्वस्थ्य शिविर में सभी रोगो के उपचार किया जा रहा है, महा भडांरा एवं हमा प्रसादी भी बांटी गई। मंदिर समिति के कल्याण सिंह चौहान श्रवण गुप्ता, सत्य नारायण ताम्रकार, एन के शर्मा, दिनेश साहू, प्रदीप सेंगर, अरविंद ताम्रकार, हुकुम ताम्रकार, विष्णु ताम्रकार भी इस आयोजन में शामिल थे।

लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा इतिहास के पन्नों में धमधा का बहुत महत्व है। भगवान धनवंतरि प्रेम के भाव श्रद्धा ही है, धमधा धर्म की नगरी है। यह स्थान अनोखा है, यहाँ 106 तालाब है। ऐसे पावन भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुझे आने का सौभाग्य मिला रोकजगर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कलाकार रजनी रजक, संगीता रजक, उर्वशी साहु, उपासना वैश्णव और आरु साहु ने अपने सुरमयी आवाज से जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...