भिलाई में दो स्पा सेंटर में पुलिस की रेड: BJYM के प्रदेश कार्यसमित सदस्य प्रशम ने ASP को सौंपा ज्ञापन… सूर्या मॉल के संचालक के ऊपर कार्रवाई की मांग की

भिलाई। पिछले चार दिनों में दो स्पा सेंटर पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। दोनों स्पा सेंटर सूर्या मॉल में संचालित हो रहे थे। इसी मामले को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमित सदस्य प्रशम दत्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे सूर्या मॉल के संचालक पर कार्रवाई की मांग की गई है। क्योंकि पिछले दिनों सूर्या मॉल में सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ है।

प्रशम ने आगे बताया की इसके पूर्व भी सूर्या मॉल के हॉरर हाउस में रेप की घटना व सूर्या मॉल में संचालित लिस्टोमनिया क्लब में नियम के विरुद्ध क्लब को रात भर चलाया जा रहा है और वहा पर मारपीट की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। शहर के बीच अगर मॉल में इस तरह की घटना सामने आ रही है तो इसके लिय मॉल संचालक भी जिम्मेदार हैं। अतः इनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

आज ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता भारतीय जनता युवामोर्चा, भाजयुमो दुर्ग जिला मंत्री हर्ष चंदेल, भाजयुमो भिलाई प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह, वरदान सिंह, लिनेश,रजत,सौरभ, रवि,आदित्य ,मुकेश आदि उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...