SC को मिले दो नए जज: छत्तीसगढ़ के पहले माटी पुत्र जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा बने सुप्रीम कोर्ट में जज… वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन और जस्टिस प्रशांत ने ली पद की शपथ

भिलाई। सुपीम कोर्ट को पहला छत्तीसगाढ़िया जज मिल गया है। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा आज सुप्रीम कोर्ट मे जस्टिस पद के लिए शपथ ग्रहण किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई । दोनों जजों के आने से शीर्ष अदालत में 34 न्यायधीशों की संख्या स्वीकृत शक्ति के बराबर हो गई है। दो दिन पहले ही इन दो नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने केंद्र के पास भेजी थी, जिसे सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी थी।

इससे पहले नवनियुक्त कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ के पहले माटी पुत्र होंगे जो सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे। वे आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे । इसके पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है ।

जस्टिस प्रशांत मिश्रा के साथ शपथ लेने वाले कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन बार से सीधे नियुक्त होने वाले सुप्रीम कोर्ट के केवल 10वें न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की सेवानिवृत्ति के बाद 11 अगस्त, 2030 को केवी विश्वनाथन भारत के मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं । ऐसा होने पर वह एसएम सीकरी, यूयू ललित और पीएस नरसिम्हा के बाद सीधे बार से नियुक्त होने वाले भारत के चौथे मुख्य न्यायाधीश भी होंगे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...