51 विभिन्न व्यवसायों के लिए तैयार प्रताप बिजनेस पार्क: संपन्न हुआ भूमि पूजन, विधायक गजेंद्र यादव रहे चीफ गेस्ट; 60 फीट चौड़ी रोड और 1000 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा

दुर्ग। दुर्ग जिले के सबसे बड़ा बिज़नेस पार्क दुर्ग में तैयार हो रहा है। प्रताप बिजनेस पार्क, पुलगांव में बुधवार को 51 विभिन्न व्यवसायों के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे। यह प्रोजेक्ट महादेवा डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि, “प्रताप बिजनेस पार्क ने थोक मार्केट की आवश्यकताओं को पूरा किया है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और 60 फीट चौड़ी सड़कों एवं 1000 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा के साथ यह प्रोजेक्ट दुर्ग का गौरव बनेगा।”

थोक व्यापारियों ने इस प्रोजेक्ट की खूबियों को बड़े उत्साह के साथ सराहा। तेल, शक्कर, राशन और दाल के व्यापारियों ने भी इस पहल को शानदार बताया और व्यापार के लिए इसे एक आदर्श स्थान माना। प्रताप बिजनेस पार्क व्यापारियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंडरग्राउंड सुविधाएं, और सीसीटीवी सुरक्षा के साथ एक आदर्श व्यापारिक केंद्र है।

आज तक बुक किए गए प्लॉट्स का भूमि पूजन किया गया, और 15 फरवरी से नई दरों पर बुकिंग शुरू होगी। रायपुर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भी प्रताप बिजनेस पार्क में अपनी दुकानें बनाने का भरोसा दिखाया है और नए व्यापारियों ने भूमि पूजन किया। अन्य प्रमुख अतिथियों में अजय भसीन (महामंत्री, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स), गारगी शंकर मिश्रा (अध्यक्ष, भिलाई चैंबर ऑफ कॉमर्स), एवं सुनील और मोहित मध्यानी (मध्यानी ग्रुप) शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...