CG – नदी में हादसा, 3 डूबे: नदी के किनारे से गुम हुए तीन दोस्त… 3 दिन रेस्क्यू के बाद 2 का मिला शव… एक की तलाश अब भी जारी

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र से लापता हुए युवकों की खोजबीन जारी है। 3 दोस्तों में से 2 के शव मिल गए हैं। 3 दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 2 शव गुरुवार को मिले हैं। अब भी एक की तलाश जारी है। मंगलवार को हसदेव नदी किनारे उनके कपड़े मिले थे। संभावना जताई जा रही है कि तीनों युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गए होंगे।

जानकारी के मुताबिक,सीएसईबी कॉलोनी निवासी आशुतोष सोनीकर, सागर चौधरी, अयोध्यापुरी निवासी बजरंग प्रसाद सोमवार घर से घूमने निकले थे और लापता हो गए। बताया जा रहा है की सागर चौधरी का शव हसदेव नदी में जलकुंभी के नीचे फंसा मिला। वहीं बजरंग प्रसाद का शव करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। इनमें आशुतोष और बजरंग CSEB कर्मी के बेटे हैं।

जब तीनों अपने-अपने घर नहीं लौटे तो परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशने पर सोमवार को ही सवा 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास दिखे थे।

सीसीटीवी कैमरे के बाद पुलिस ने तीनों दोस्तों के मोबाइल लोकेशन भी चेक किए। इसके आधार पर पुलिस हसदेव नदी के तट पर पहुंची। यहां उनके चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे। परिजनों ने भी कपड़े और जूतों से युवकों की पहचान की।

परिजनों ने बताया कि, आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज का छात्र है। वहीं बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी EVPG कॉलेज के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे हैं, उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि, नदी में जिस जगह से तीनों लापता हुए हैं, वहां नदी की गहराई करीब 15-20 फीट की है। इसके अलावा जलकुंभी भी भारी मात्रा में है। ऐसे में आशंका है कि कहीं तीनों दोस्त जलकुंभी में तो नहीं फंस गए। या फिर एक को बचाने के चक्कर में तीनों फंस गए।

मामले में दर्री पुलिस का कहना है कि, तीनों दोस्तों ने लापता होने से पहले सोशल मीडिया पर एक साथ बैठे फोटो शेयर की थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि तीनों युवक नदी में बह गए हैं। इनमें से 2 के शव मिले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...