लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आगाज आज : रायपुर में चौके-छक्के लगाएंगे युवराज, रैना, धवन, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग का आगाज आज होने वाला है, जो18 फरवरी तक चलेगा. नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाला लेजेंड क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग है, जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हो चुका है।

इस साल इस लीग का आयोजन भारत में हो रहा है। लीग के आयोजकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री साय से उनके निवास में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ वारियर्स की 21 नंबर की जर्सी भेंट की और उन्हें इस प्रतियोगिता का विशेष आमंत्रण दिया।

क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, शान मार्श समेत ये स्टार खिलाड़ी खेलेंगे

इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू, वेड, मोइन अली, एरोन फिंच, तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शान मार्श , मार्टिन गुप्टिल, केदार, जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन और डेनियल क्रिश्चियन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

लेजेंड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की 21 नंबर की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता के लिए विशेष निमंत्रण दिया। परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजन समिति के बलविंदर सिंह, राहुल भदोरिया, सदन घोष, गौरव बत्रा और राजीव सोनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...