CG – 7 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: गणतंत्र दिवस पर पति गया था झंडा फहराने, इधर गर्भवती पत्नी ने कर ली खुदकुशी, फिर 5 साल के बेटे ने…

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक गर्भवती महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। 7 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पति गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के लिए अस्पताल गया, तो इधर पत्नी ने पंखे से फांसी लगा ली। महिला के पांच साल के बेटे ने देखा तो पड़ोसी को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

बालोद शहर की शिव कॉलोनी में रहने वाली प्रेरणा मोरार (25 वर्ष) का महेंद्र मुरार जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। वह गणतंत्र दिवस पर सुबह ही ध्वजारोहण के लिए अस्पताल चला गया था। जिसके बाद प्रेरणा ने चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। उसका पहले से 5 साल का एक बच्चा है, कुछ देर बाद उसका बेटा पड़ोसी के घर पहुंचा और मां के लटकने के बारे में जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ में पति ने बताया कि उन दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था। किसी तरह का कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...