रायपुर। छत्तीसगढ़ में उप चुनाव को लेकर तैयारियां तेज गई है। आपको बता दे कि, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने की वजह से रायपुर दक्षिण सीट खाली है। अब उप चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने अपने दो नेताओं को इस सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें एक सरकार के कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इस साल अंत तक प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनावों के साथ-साथ उपचुनाव होने की भी संभावना है।
इन दोनों नेताओं को रायपुर दक्षिण का प्रभार मिलने के साथ ही चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्र में क्या माहौल है ? जनता क्या चाहती है ? वहां के कार्यकर्ताओं का क्या रुझान है। इन सभी चीजों का ध्यान रखने, पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का काम भी करेंगे।\