बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन: 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू… ‘बस्तर पंडुम’ का करेंगी शुभारंभ… लालबाग मैदान में प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल 7 फरवरी को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दिन जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचेंगी, जहां वे संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम ‘बस्तर पंडुम’ का विधिवत उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर में उत्साह का माहौल है और जिला प्रशासन ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं।

तैयारियों का जायजा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए लालबाग मैदान में विशाल मंच का निर्माण किया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी सुविधाओं की समीक्षा कर रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर को छावनी में तब्दील किया जा रहा है। वीवीआईपी आवागमन, मीडिया गैलरी और पार्किंग के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

बस्तर को मिलेगी नई पहचान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण राष्ट्रपति का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। जानकार इसे बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने के रूप में देख रहे हैं।

8 साल बाद बस्तर पहुंच रहे राष्ट्रपति बता दें कि इससे पहले साल 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दंतेवाड़ा का दौरा किया था। अब करीब 8 साल बाद देश के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व के आगमन से बस्तरवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

तारीख: 7 फरवरी 2026

स्थान: लालबाग मैदान, जगदलपुर

अवसर: ‘बस्तर पंडुम’ (संभाग स्तरीय कार्यक्रम) का उद्घाटन

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...