National NSS Award 2021-22: राष्ट्रपति मुर्मू दुर्ग की बेटी को देंगी अवार्ड… देश में 30 लोगों में NSS की स्वयंसेवक कुमुदिनी साव का भी नाम शामिल; इन क्षेत्रों में किया उत्कृष्ट काम

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग की एक बेटी ने जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुर्ग जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) अंतर्गत श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक एवं बी. टेक. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा कुमुदिनी साव (प्राची) का चयन भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वयंसेवक श्रेणी में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2021- 22 के लिए किया गया है। खास बात ये है कि देश में केवल 30 लोगों का चयन इस अवार्ड के लिए हुआ है। बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो कुमुदिनी साव के अलावा एक बिलासपुर की छात्रा का चयन इस अवार्ड के लिए हुआ है। कुमुदिनी चंद्रशेकर साव और प्रतिमा साव की बेटी है। उनका निवास भोटली गांव दुर्ग में है। कुमुदिनी ने भिलाई TiMES से बात करते हुए बताया कि, उनकी इंजीनिरिंग की पढ़ाई अब समाप्त हो चुकी है। अब वें सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी अवार्ड
यह राष्ट्रीय पुरस्कार 29 सितंबर 2023, शुक्रवार को दरबार हॉल, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार कुमुदिनी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। इनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान, पौधारोपण, मतदाता जागरूकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत अभियान, कोरोना महामारी के दौरान विशिष्ट कार्य, केंद्रीय एवं राजकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एड्स जागरूकता, पर्यावरण संबंधी जागरूकता, यातायात सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में कार्य किया गया।

सभी ने दी बधाई
इस अवसर पर डॉ. अशोक श्रोती (क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो म.प्र.- छ.ग.), डॉ. नीता बाजपेई (राज्य रासेयो अधिकारी छ.ग.), प्रो.एम के वर्मा (कुलपति, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ. के.के. वर्मा (कुलसचिव, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ. डी. एस. रघुवंशी (कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो, सीएसवीटीयू, भिलाई), डॉ. पी.बी.देशमुख (निदेशक, एसएसटीसी), आई. पी. मिश्रा (चेयरमैन, एसजीईएस), जया मिश्रा (अध्यक्ष, एस जी ई एस), डॉ. अचला जैन (कार्यक्रम अधिकारी), चंद्रशेखर साव (पिता), प्रतिमा साव (माता), संस्था के अन्य स्वयमसेवको तथा अन्य ने शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...