आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा गणेश विसर्जन महोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह कल: राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में यहां होगा आयोजन… गृहमंत्री, MP, MLA, पूर्व मंत्री और मेयर भी रहेंगे मौजूद

  • आयोजन के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 विशिष्ठ व्यक्तियों को भिलाई रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे।

भिलाई। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत 7 वर्षो से गणेश विसर्जन को अनूठा एंव श्रद्धामय बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इसी कडी में 28 सितम्बर को शाम 7 बजे से शहर में विराजित भगवान श्री गणेश को स्थापित करने वाली समितियां झांकी के रूप में सेंन्ट्रल एवेन्यू से निकलेंगी। इनके सम्मान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविक सेंटर तिराहा सेल परिवार चौक मंगल भवन के सामने ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे। वर्ष 2023 में होने वाले इस आयोजन के तहत 28 सितम्बर को शाम 7 बजे से कतारबद्ध होकर गणेश पूजन समितियां पूरे भक्ति उल्लास के साथ झांकी के रुप में आगे बढेगी और इन तमाम झांकियों का सम्मान सिविक सेंटर सेल परिवार चौक पर अतिथीयों द्वारा किया जाएगा।

गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को आकर्षक बनाने के लिए सर्वश्रेश्ठ पंडाल, सर्वश्रेश्ठ, प्रतिमा, सर्वश्रेश्ठ पूजा समिति, सर्वश्रेश्ठ झांकी जैसे कई आकर्शक पुरस्कार रखे गए है। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा जूनियर वर्ग में भी पुरस्कार संजोए गए हैं ताकि छोटी आयोजन समितियों को भी प्रतियोगिता में शामिल कर उनका उत्साह बढ़ाया जा सके। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने वाली प्रत्येक समितियों का उत्साह बढाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 विशिष्ठ व्यक्तियों को भिलाई रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही स्व.प्रकाश भाकरे एवं स्व. बीरा सिंह की स्मृति में 2 लोगो को सेवा और शिक्षा सहायता के लिए सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने शहरवासियो से अपील की है कि वे भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सम्मलित हों और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। .इस आयोजन को आकर्शक एंव भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का समावेश भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...