नए साल में घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: मोदी सरकार करने जा रही है पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी कटौती की तैयारी, 6 से 10 रुपए तक कम हो सकते है प्राइस

डेस्क। चुनावी सीजन में मोदी सरकार एक बार फिर से जनता के लिए तिजोरी खोलने की तैयारी कर रही है। खबर आई है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता को एक बार फिर से सस्ते-पेट्रोल डीजल की सौगात मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय व पेटोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियो के बीच इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से जल्द ही इसे लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

कितने कम होंगे दाम?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 6-10 रुपये की कटौती कर के जनता को बड़ी राहत दी जा सकती है। अधिकारियों के बीच हुई इस बैठक में पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विस्तार से बातचीत की गई है। खबर है कि सरकार और तेल कंपनिया दोनों मिलकर इस खर्च का वहन करने की प्लानिंग कर रही हैं।

तेल कंपनियों का घाटा हुआ कम
कच्चा तेल महंगा होने के बाद 2022 में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 17 रुपये और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा था, लेकिन कच्चे तेल का दाम गिरने के बाद स्थिति बदल गई है और तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 8 से 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक का मुनाफा हो रहा है।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
कच्चे तेल का दाम अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास चल रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। इस हफ्ते कच्चे तेल में हुई गिरावट का प्रमुख कारण वैश्विक स्तर पर कम मांग के कारण हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कच्चा तेल का दाम आने वाले समय में भी कम रह सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

CG – शिक्षिका ने समझौते के लिए रखी धर्म...

Teacher kept the condition of changing religion for settlement बिलासपुर। बिलासपुर के इंजीनियर पति ने मध्यप्रदेश में पत्नी द्वारा दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में...

ट्रेंडिंग