छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन तूफानी दौरा: PM विजिट से दो दिन इन मार्गो पर ट्रैफिक रहेगा बाधित, पुलिस ने की ये अपील

रायपुर। बीजेपी के फायर ब्रांड स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिनों का तूफानी दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छ्तीसगढ़ में चुनावी सभाएं करेंगे। पीएम मोदी की तीन बड़ी सभाएं होनी है। जांजगीर चांपा, धमतरी और अंबिकापुर में ये तीनों चुनावी रैलियां होंगी। इस दौरान राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री 23 अप्रैल मंगलवार सुबह 6:08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जीई रोड होकर राजभवन आयेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 8-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान व्हीव्हीआई मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।

23 अप्रैल को फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से तथा 24 अप्रैल को फ्लाईट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले। निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है…

  1. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
  2. जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।

राजभवन की व्यवस्था: 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 23 अप्रैल को संध्या 4 बजे से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा…

  1. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
  2. खजाना चौक से राजभवन की ओर
  3. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
  4. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
  5. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर

पुलिस की अपील-
प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...