छत्तीसगढ़ में आज भी होगी वर्षा: दुर्ग में कल रात तापमान 27 डिग्री तक गिरा… दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल; दूसरे चरण के चुनाव पर भी रहेगा बारिश का साया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। रातभर तेज बारिश के बाद सुबह तेज धूप निकली है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी हलकी बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ में सोमवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, नारायणपुर समेत कई जिलों में वर्षा हुई। दुर्ग में पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। यहां एक ही दिन में टेंपरेचर में 10-12 डिग्री की गिरावट हुई। सुबह होते ही चिलचिलाती हुई धुप भी निकली।

दक्षिण इलाके से नमी आने की वजह से बना बारिश का सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ज्यादातर शहरों में तामपान 5 से 12 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायगढ़ और मुंगेली जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के संभावनाएं हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण इलाके से नमी आने और सिस्टम बनने की वजह से अगले 3 दिन में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

दूसरे चरण के मतदान के दिन बारिश का यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान होना है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को कोंडागांव ,कांकेर, नारायणुपर जिले में और 25 अप्रैल को बीजापुर दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में बारिश के आसार है।

मौसम ने क्यों ली करवट?
मौसम विभाग की माने तो, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर जारी है। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। बारिश होने से प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को रायपुर, दुर्ग संभाग में बारिश आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...