फिर एक बार छत्तीसगढ़ आएंगे प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी: 40 दिनों में दूसरा दौरा… इस जिले में सरकारी कार्यक्रम के बाद आम सभा को करेंगे संबोधित; केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने आज लिया जायजा

  • इसके पहले PM मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचे थे
  • रायगढ़ में आम सभा को 17 अगस्त को करेंगे संबोधित

रायगढ़। प्रदेश में कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसको लेकर बड़े नेताओं का सूबे में आना जाना बढ़ गया है। आलम ये है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे है। इस बार वे रायगढ़ में आम सभा को 17 अगस्त को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि, PM मोदी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ के भाजपा चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज PM मोदी की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति एवं विधानसभा समन्वय समिति की बैठक ली।उन्होंने कोंडातराई सभास्थल का मुआयना भी किया। मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी एनटीपीसी और एसईसीएल के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। अभी तक PM मोदी के रायगढ़ प्रवास का मिनट टू मिनट प्रोग्राम जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...