छत्तीसगढ़ के पहले चीफ जस्टिस WA शिशॉक का निधन: 82 साल की उम्र में मणिपुर में ली अंतिम सांस… कैसे आदिवासी गांव से निकल कर बने मुख्य न्यायमूर्ति? जानिए

  • आदिवासी गांव में हुआ था जन्म, DU से पूरी की पढ़ाई
  • न्यायाधीश के रूप में गोहाटी उच्च न्यायालय में हुई थी पहली नियुक्ति
  • CG मुख्य मजिस्ट्रेट सिन्हा सहित न्यायाधिपति गणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इंफाल, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के हाई कोर्ट के पहले चीफ जस्टिस (मुख्य न्यायमूर्ति) डब्ल्यू. ए. शिशॉक का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 82 साल के उम्र में अंतिम सांस ली है। दुखद निधन पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा, न्यायाधिपतिगण, अतिरिक्त महाधिवक्ता राघवेन्द्र प्रधान, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के प्रतिनिधि प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकान्त मिश्रा, हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान, अधिवक्तागण तथा रजिस्ट्रार जनरल सहित रजिस्ट्री के समस्त अधिकारीगणों की संयुक्त उपस्थिति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आदिवासी गांव में हुआ था जन्म, DU से पूरी की पढ़ाई
मुख्य न्यायमूर्ति डब्ल्यू. ए. शिशॉक का दुखद निधन 03 अगस्त, 2023 को 82 वर्ष की उम्र में मणिपुर की राजधानी इंफाल में हुआ। उनका जन्म 01 जनवरी, 1941 को मणिपुर के उखरूल जिले के आदिवासी गांव में हुआ था। उन्होंने 1963 में स्नातक करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की परीक्षा उत्तीर्ण कर सन् 1967 से वकालत प्रारंभ किया। वे संवैधानिक एवं प्रशासनिक मामलों में दक्ष थे। वे नागालैण्ड सरकार के वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे एवं नागालैण्ड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे।

न्यायाधीश के रूप में गोहाटी उच्च न्यायालय में हुई थी पहली नियुक्ति
इनकी प्रथम नियुक्ति न्यायाधीश के रूप में 02 जनवरी, 1989 को गोहाटी उच्च न्यायालय के कोहिमा बेन्च में हुई, तत्पश्चात् 04 दिसम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में प्रथम मुख्य न्यायाधिपति के रूप में इनकी नियुक्ति हुई तथा 24 जनवरी, 2002 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में स्थानान्तरण हुआ। शिशॉक को देश के नागा जनजाति समुदाय के प्रथम न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायाधीश होने का गौरव प्राप्त है। न्यायाधिपति शिशॉक सौम्य, सरल, धैर्यवान तथा प्रतिभा के धनी होने के साथ ही जमीन से जुड़े हुए प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उनके न्यायिक क्षेत्र में विशेष योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग