आत्मानंद स्कूल दुर्ग की प्राचार्य निलंबित, चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र को लेकर छात्रों पर की थी अनुचित टिप्पणी

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की प्राचार्य एस. संगीता नायर को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है. प्राचार्य ने स्कूल के विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर चोटी, तिलक एवं रक्षा सूत्र नहीं बांधने के संबंध में अनुचित टिप्पणी की थी.

इसके अलावा प्राचार्य नायर ने सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा से संबंधित दस्तावेजों का निराकरण एवं पावती नहीं दी और विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था. इन कृत्यों से विद्यालय एवं संकुल में असंतोष का वातावरण उत्पन्न हुआ, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है.

इस मामले में संज्ञान लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए प्राचार्य एस. संगीता नायर को निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग) दुर्ग निर्धारित किया है. निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...