अपने चैंबर में स्कूली छात्रा को Kiss कर रहा था प्रिंसिपल, वीडियो हुआ वायरल, POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

मैसूर: स्कूल में छात्रा को किस करते हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है. हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मामला मैसूर जिले के एच.डी. कोट टाउन का है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि अपने चैंबर में लड़की को किस कर रहे हेडमास्टर का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और अपना गुस्सा जाहिर किया है. वीडियो सामने आने के बाद गांव वालों और छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की.

खिड़की से रिकॉर्ड हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ छात्रों ने एक खिड़की के पास खड़े होकर रिकॉर्ड किया था. जब हेडमास्टर को ऐसा लगा कि उनके इस कृत्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है तब वो खिड़की के पास आ गए और छात्रा उनके चैंबर से निकल गई.

मामले की जांच शुरू

शिकायत के आधार पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की. मामले पर एच.डी. कोट थाना पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायत की पुष्टि कर रहे हैं. आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...