दुर्ग में पैरोल में बाहर आया मर्डर का आरोपी फरार: परिजन बस स्टैंड तक छोड़ने गए, लेकिन जेल नहीं पहुंचा

भिलाई। हत्या के मामले में केंद्रीय जेल दुर्ग में सजा काट रहे दो बंदी पैरोल में छूटे थे और अपने घर गए थे। जिसमें से एक फरार हो गया है। अब तक जेल दाखिल नहीं हुआ है। मामले की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पथर्रा थाना भिलाई-3 निवासी नाहुस भारतीय और कोमल भारतीय कुछ दिन पहले जेल से पैरोल में छूटे थे। छूट कर अपने घर गए थे। वहां नाहुस अपने रिश्तेदार के यहां नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहोला गया था। उसे 8 जून को जेल दाखिल होना था। परिजन उसे जेल दाखिल करने के लिए दुर्ग बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। वहां से वह जेल दाखिल होने जा रहा हूं कह कर निकला था, लेकिन जेल ना जाकर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि 2018 में हत्या के मामले में उसे सजा हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...