भिलाई। भिलाई में राज्यस्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होने पहुंच गई है। उनके साथ डिप्टी CM TS सिंहदेव, PCC अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ अन्य कई नेता मौजूद है। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने सभी स्टालों का अवलोकन किया महिलाओं के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिचवाई। सभा में महिलाओं की भीड़ जुटी हुई है। महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी ने महिला सम्मेलन में संगवारी हाट का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने समूह की महिलाओं से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेवाड़ा के डेनेक्स द्वारा उत्पादित गारमेंट्स की भी जानकारी ली।
पढ़िए लाइव अपडेट :-
- सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से हैं, इसे नेहरू जी ने बसाया था। मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करता हूं। प्रणाम करता हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं। चाहे घर का काम हो या ऑफिस का सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है। महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर के काम भी। छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है। महिलाएं बच्चों के देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक ,घर में काम करना, नौकरी भी करती हैं तो सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं।
- महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचे
- मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
- प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच
- प्रियंका गांधी ने चलाया भौंरा
- बीपीओ में कार्यरत महिलाओं से बातचीत
- बीपीओ में कार्यरत महिलाओं से प्रियंका गांधी ने बातचीत की। 10 करोड़ रुपए की लागत से खुर्सीपार में बीपीओ तैयार किया गया है। बीपीओ से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है। बीपीओ की महिलाओं से गांधी उनके कार्य की प्रकृति के बारे में पूछ रही हैं। उल्लेखनीय है कि युवाओं के लिए अपने शहर में ही रहकर देश-दुनिया के अवसरों से जोड़ने बीपीओ की पहल की गई है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी पहल है।