राजनांदगांव और रायपुर की तरह भिलाई में भी गणेश विसर्जन महोत्सव और पुरस्कार वितरण: सिविक सेंटर चौक में होगा भव्य आयोजन

भिलाई। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत 6 वर्षों से गणेश विसर्जन को अनुठा एंव श्रद्धामय बनाने के उदेष्य से राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के 2 वर्षों के बाद इस क्रम को फिर आगे बढया जा रहा है। इसी कडी में 09 सितम्बर को शाम 7 बजे से शहर में विराजित भगवान श्री गणेश को स्थापित करने वाली समितियां झांकी के रूप में सेंन्ट्रल एवेन्यू से निकलेंगी। इनके सम्मान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविक सेंटर तिराहा सेल परिवार चौक मंगल भवन के सामने ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे ।
वर्ष 2022 में होने वाले इस आयोजन के तहत 09 सितम्बर की शाम 7 बजे से कतारबद्ध होकर गणेश पूजन समितियां पूरे भक्ति उल्लास के साथ झांकी के रुप में आगे बढ़ेगी और इन तमाम झांकियों का सम्मान सिविक सेंटर सेल परिवार चौक पर अतिथियों द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्श समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही स्व.प्रकाष भाकरे की स्मृति मे एक आर्थिक रूप से व्यक्ति को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सम्मलित हों और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। .इस आयोजन को आकर्शक एंव भव्य बनाने के लिए विभिन्न संास्कृतिक कार्यक्रमो का समावेष भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...