छत्तीसगढ़ में न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू: 15 तक किए जा सकते हैं ऑनलाईन आवेदन… जानिए प्रोसेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 15 फरवरी 2024 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्तें देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अध्ययन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात उसकी हार्डकॉपी डाऊनलोड कर जनसम्पर्क संचालनालय अथवा संबंधित जिले के जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा करना होगा। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...