लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम… MP, MLA और मेयर ने किया महिलाओं का सम्मान

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार, 31 मई 2025 को सुबह 11 बजे नगर पालिक निगम दुर्ग के सभागृह में आयोजित हुआ।इस समारोह का मुख्य उद्देश्य निगम क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान करना है। विशेष रूप से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, शहर विधायक गजेंद्र यादव, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अल्का बाघमार, सभापति श्याम शर्मा सहित निगम के समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम दुर्ग ने इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version