भिलाई। अखिल भारतीय श्री स्वामी सीता रामचार्य भागवत गोष्ठी न्यास भारत के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से किया जाएगा। ये कार्यक्रम श्रीराम हाइट्स कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में किया जाएगा। ललिता रघुवंशी कटनी, कमल नयनन गट्टानी कटनी, श्यामा भुवानिया रायपुर, मधुसूसन गुप्ता सतना, पूजा अग्रवाल नैला जांजगीर, जीतू पांडेय खैरवा, श्रीनिला गुप्ता सतना भजन प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति के श्रीनिवास खेड़िया, श्री कांत खेड़िया व श्रीधर खेड़िया ने शहरवासियों से भजन संध्या का लुत्फ उठाने की अपील की है।
