छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में प्रमोशन, पोस्टिंग एंड ट्रांसफर: 5 अधिकारी बने JD, 14 अधिकारीयों को बनाया गया डिप्टी डायरेक्टर… 5 का ट्रासंफर भी; देखिये लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा 5 अधिकारियों के उप संचालक से संयुक्त संचालक के पद पर और 14 अधिकारियों के सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। 5 उप संचालक जिन्हें संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें श्री जितेन्द्र नागेश जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर, सुश्री इस्मत जहां दानी प्रतिनियुक्ति पर राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर, अंजू नायक मंत्रालय प्रेस प्रकोष्ठ नवा रायपुर अटलनगर रायपुर, जयंत देवांगन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी उद्योग मंत्री और सुरेन्द्र कुमार ठाकुर जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर शामिल हैं। ठाकुर की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर की गई है।

सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों में सुरेन्द्र शुक्ला जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव नवीन पदस्थापना यथावत, सौरभ शर्मा, नसीम अहमद खान, मनराखन मरकाम, संतकुमार चन्द्राकर, प्रेमलाल पटेल, लक्ष्मीकांत कोसरिया और मुन्नालाल चौधरी जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं, पदोन्नति के बाद इन सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में यथावत है। इसी प्रकार चन्द्रशेखर कश्यप जिला जनसंपर्क कार्यालय बस्तर (जगदलपुर), रंजीत पुजारी जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा, दर्शन सिंह सिदार जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना यथावत है। राजेश श्रीवास उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर नवीन पदस्थापना यथावत, नितिन शर्मा, प्रतिनियुक्ति पर प्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, नवीन पदस्थापना उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर, अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, श्रुति ठाकुर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं। ठाकुर की नवीन पदस्थापना जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर की गई है।

5 अधिकारी अधिकारियों का ट्रांसफर भी

जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 5 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए हैं। स्थानांतरण के बाद सुजीत कुमार सिंह सहायक संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली, सुनील कुमार सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को संबद्धता समाप्त कर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर, ताराशंकर सिन्हा सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर, राजेश कुमार नेताम सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद को जिला जनसंपर्क कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और देवेन्द्र कुमार सोरी सहायक सूचना अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर को जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर पदस्थ किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...