रिसाली निगम के रहवासी रोज यूज करते हैं 1.30 करोड़ लीटर पानी: अब खुद का फिल्टर प्लांट शुरू करने की तैयारी में निगम… सलाहकार समिति की बैठक में सुझाव, राज्य सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव,

भिलाई। रिसाली निगम के 40 वार्डों में रोज 1 करोड़ 30 लाख लीटर पानी की खपत होती है। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां नल नहीं है लेकिन वहां टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई होती है। रिसाली निगम बनने के बाद वार्डों में व्यवस्था दुरूस्त करने की तैयारी लगातार चल रही है। इस पर काम भी हो रहा है। जलकार्य विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पार्षद सद्स्यों ने बेहतर जल प्रदाय करने मंथन किया। पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि रिसाली निगम का अपना फिल्टर प्लांट होना चाहिए। वे शासन के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखेंगे।

जलकार्य विभाग सलाहकार समिति के सद्स्यों ने कई विषयों पर मंथन किया। विभाग प्रभारी की उपस्थिति में पार्षदों ने कहा कि आने वाले समय को लेकर कार्य योजना बने, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या का पूर्ण रूप से निदान करने के लिए आत्मनिर्भर होना पड़ेगा।

निगम के पास स्वयं का फिल्टर प्लांट होने से कई समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल मंत्री ताम्रध्वज साहू से जल्द मुलाकात करेंगे। बैठक में पार्षद टिकम साहू, रेखा देवी, सरिता देवांगन, विनय नेताम, गजेन्द्री कोठारी व जलकार्य के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।

गैंग बढ़ाना होगा
चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि संधारण व मरम्मत कार्य के लिए मेन पावर की कमी है। 40 वार्डो के लिए केवल एक गैंग है। इसी गैंग से हर तरह का कार्य लिया जा रहा है। यही वजह है कि शिकायतों का निराकरण करने में विलंब हो रहा है। जलकार्य विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने कम से कम 4 अतिरिक्त गैंग रखने विभाग की ओर से प्रस्ताव महापौर परिषद की बैठक में भेजने निर्देश दिए।

जल्द होगा सर्वे
जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वे जल्द ही अमृत मिशन योजना-2 के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके तहत वे जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड के अंतिम छोर तक पहुचेंगे। सर्वे अतिमहत्वपूर्ण है। हर बिन्दु को ध्यान पर रख सर्वे किया जाएगा। ताकि फेस वन कार्य में आई समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक नजर व्यवस्था पर
गैंग – 1 (12 सद्स्य)
ओवर हेड टैंक – 8
नल कनेक्शन – 16530

हैंड पंप – 454
पावर पंप – 94
स्टैंड पोस्ट – 108
पानी की खपत प्रतिदिन – 1 करोड़ 30 लाख लीटर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...