CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल

Prostitution racket exposed

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने देह व्यापार के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई कीसहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रही देह व्यापार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि इस संबंध में मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी। जांच के बाद ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल (40) और उनकी पत्नी ज्योति खुटेल (40) को देह व्यापार जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसडीएम न्यायालय लोहारा में पेश करने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया। इसके आधार पर ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा और ज्योति खुटेल को महिला जेल दुर्ग भेजा गया। कबीरधाम पुलिस ने समाज को भ्रष्ट और अनैतिक गतिविधियों से मुक्त रखने की प्रतिबद्धता जताई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली "वॉटर वुमन" के नाम...