दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल में घुसकर मारपीट कर उठा ले गए, कार में बैठाकर अगवा… कुछ ही घंटों में महिला समेत 4 गिरफ्तार… जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह घटना बोरी थाना क्षेत्र की है, जहां अपहरणकर्ताओं ने शासकीय स्कूल में घुसकर शिक्षक की पिटाई की और फिर जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपियों ने अपनी कार में शिक्षक को जबरन डालकर उसके साथ मारपीट की और ब्याज सहित रकम की मांग की। सूचना मिलते ही बोरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया है।

दरअसल, शिकायतकर्ता सुनीता देशलहरे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 3 जुलाई को दोपहर करीब 1-30 बजे दीपक देशलहरे ने फोन कर उसे बताया कि लालबाग राजनांदगांव निवासी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर एवं सावित्रि बंजारे सभी पुरदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में घुसे और हाथ मुक्के से सभी लोग मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिक्षक दीपक देशलहरे अपने साथ जबरदस्ती अपने कार क्र CG 04 KD 9009 में डालकर ले गए।

रास्ते में आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छिन लिया और पूर्व में दिये रकम का ब्याज सहित अधिक रकम लौटाने की मांग करने लगे। शिकायत पर थाना बोरी में अप० क्र० 83/2025 धारा 140, 308(5) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर के कब्जे से दीपक देशलहरे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार कार क्र CG 04 KD 9009 एवं मो० सा० क्र० CG 07 LK 2169 को जब्त किया। प्रकरण की आरोपियां सावित्रि बंजारे उम्र 52 वर्ष को बाजार चौक,बोरी से विधिवत गिरफ्तार कर, सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल थाना प्रभारी बोरी, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह, चन्द्रशेखर यादव की भूमिका उल्लेखनीय रहा।

गिरफ्तार आरोपी

1- खरिमन दास बंजारे उम्र 55 साल

2- सुमित कुमार बंजारे उम्र 35 वर्ष

3-गोकुल निर्मलकर उम्र 57 वर्ष

4-सावित्रि बंजारे उम्र 52 वर्ष लालबाग जिला राजनांदगांव

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...