खड़ी फसल को रौंदकर गैस पाइपलाइन बिछाने का विरोध, युवा कांग्रेस और किसानों ने विधायक का फूंका पुतला, काम बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

भिलाई. किसानों के खेतों पर गैस पाइपलाइन बिछाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया है. कांग्रेसियों ने अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की सांकेतिक अर्थी बनाकर नगर भ्रमण कराया और चौराहे पर पुतला दहन भी किया. आक्रोशित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेल इंडिया कंपनी द्वारा तत्काल काम बंद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख ने कहा, गेल इंडिया की अधिकृत प्राइवेट कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किसानों की ज़मीन पर किया जा रहा है. यी पाइपलाइन का कार्य खड़ी फसलों व फेंसिंग को तबाह कर दादागिरी पूर्वक किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है. उसके बावजूद खड़ी फसल व घेरा तोड़कर तहसीलदार राधेश्यम वर्मा व गेल इंडिया के मैनेजर प्रशांत गुप्ता किसानों को पुलिस बल प्रयोग कर थाने में बिठाकर, डरा धमका कर काम कर रहे हैं, जिसके विरोध में सैकड़ों किसान जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में तहसील कार्यलय घेराव के लिए लामबंद हुए.

युवा कांग्रेस ने प्रशासन के सामने मांग रखी कि गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के मैनेजर प्रशांत गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाए. आक्रोशित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेल इंडिया कंपनी द्वारा तत्काल काम बंद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी व किसानों को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

रायगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान: लघु फिल्म के...

रायगढ़। साइबर अपराधों के प्रति आम लोगों, खासकर युवाओं को जागरूक करने रायगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का शनिवार को...

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...