नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की आज मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में तीन अन्य लोग घायल हो गए। फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई।
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कल यानी शनिवार को ही 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई, उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।