पंजाब की शराब की तस्करी छत्तीसगढ़ में: पुलिस ने 16 लाख की अंग्रेजी शराब की जब्त… एक आरोपी गिरफ्तार… दुर्ग जिले के एक दुकान को बनाया गया था भंडारण का ठिकाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोपित जितेंदर पाल सिंह को थाना खमतराई और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने पकड़ा है। खमतराई सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार पहिया वाहन और हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों ने आरोपित को खमतराई क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी चौक हनुमान मंदिर स्थित बस स्टैंड में पकड़ा।

गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम जितेंदर पाल सिंह बताया। पुलिस ने गाड़ी तलाशी ली, जिसमें पंजाब में बनी अंग्रेजी शराब रखी थी। आरोपित से शराब बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। आरोपित पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने गाड़ी में रखी 10 पेटी शराब जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपित से शराब के संबंध में पूछताछ की। उसने पंजाब की शराब होने की बात बताई, साथ ही दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भंडारण के बारे में भी बताया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां से भी 22 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 32 पेटी पंजाब में बनी अंग्रेजी शराब और परिवहन में उपयोग हुई हुंडई एसेंट कार को जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। आबकारी एक्ट के तहत आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपित पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। गिरफ्तार 45 वर्षीय आरोपित जितेंदर पाल सिंह पिता सरदार पाल सिंह मूलत: पटियाला पंजाब का रहने वाला है। रायपुर में किराए का मकान लेकर चंगोराभाठा में रहता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...