केंद्रीय मंत्री आठवले पहुंचे रायपुर: बोले – मेरी पार्टी छत्तीसगढ़ में बीजेपी को कर रही सपोर्ट, मोदी को मारने की मंशा पालने वाले खुद मर जाएंगे, देखिए वीडियो

रायपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शुक्रवार को रायपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, मेरी पार्टी RPI छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सपोर्ट कर रही है। इस बार यहां भाजपा और हम मिलकर 11 की 11 सीटें जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। आठवले ने कहा कि भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के मोदी पर किए गए कमेंट पर पलटवार करते हुए आठवले ने कहा कि, मोदी जी को मारने वाले खुद मर जायेंगे। PM मोदी इतनी जल्दी नहीं मरने वाले। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, PM मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस खत्म होगी।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि, CM साय से मेरी बातचीत हुई, यहाँ बाबा साहब और बिरसा मुंडा की बड़ी प्रतिमा बने इसकी मांग मैंने सीएम साय से की है। CM साय ने इस पर विचार करने की बात कही है। आठवले ने कहा कि, कहीं कोई देश का संविधान नहीं बदलेगा, विपक्ष वाले ऐसा बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

आठवले ने कहा- राहुल गाँधी बताएं भारत जोड़ो यात्रा आप करते हैं, तो आप भारत जोड़ते क्यों नहीं? आप गरीब मुसलमानों को भड़का क्यों रहे हैं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, राहुल गांधी कभी पीएम नही बनेंगे। ममता बनर्जी कभी पीएम नहीं बनेंगी। अरविंद केजरीवाल कभी पीएम नहीं बनेंगे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...