CG में फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ FIR: फेक वीडियो वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज, भाजपा ने दर्ज कराई थी शिकायत

रायपुर। फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा के कथित प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट होने का जिक्र किया जा रहा था। भाजपा के पदाधिकारियों ने इस वीडियो को झूठा और फेक बताते हुए इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की थी। जांच के बाद यह वीडियो फेक भी पाया गया, जिसके बाद इस मामले में निर्वाचन पदाधिकारी की सूचना पर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि छत्तीसगढ़ के शान के पेज के संचालक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री के बीच मारपीट का झूठा और फेक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर वायरल किया है। इस शिकायत की जांच राज्यस्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति ने की। जांच में वीडियो को चुनाव प्रचार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 171 जी का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, जिसके बाद इस मामले में सिविल लाइन थाना में फेसबुक पर फेक वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...